{"_id":"6b0592c347ae0b7c640ede74","slug":"was-azam-khan-haunted-by-the-fear-of-an-encounter-while-in-jail-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"'जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे, नहीं तो...' जेल में आजम खान को सता रहा था एनकाउंटर का डर? पुराना वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे, नहीं तो...' जेल में आजम खान को सता रहा था एनकाउंटर का डर? पुराना वीडियो वायरल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Suresh Kumar Shah
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
Link Copied
अलग-अलग मामलों में अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आजम खान ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिनकी चर्चा अब सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ बातचीत में आजम खान ने बताया था कि जेल शिफ्टिंग के दौरान उन्हें अपने एनकाउंटर का डर सताने लगा था। यहां तक कि इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अब्दुल्ला से जो आखिरी बात कही थी, वो भी अब चर्चा का विषय बन गई है। कपिल सिब्बल ने आजम खान का ये इंटरव्यू उस समय लिया था जब वह सितंबर 2025 में करीब 23 महीने बाद जेल से बाहर आए थे। कपिल सिब्बल के सामने अपना दर्द बयां करते हुए आजम खान ने उस वक्त को याद किया जब रामपुर जेल से उनको सीतापुर जेल भेजा गया था। इसी दौरान आजम ने अपने एनकाउंटर का डर जताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।