फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पांवटा साहिब क्षेत्र के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 06:19 PM IST

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पांवटा साहिब में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान गीता भवन, श्री राधा कृष्ण मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर व पैराडाइज रिसॉर्ट में धार्मिक कार्यक्रम हुए। छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के रुप में सज धज कर कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटका फोड़ उत्सव, हरिनाम संकीर्तन व दिव्य महाअभिषेक सबके आकृषण का केंद्र रहा। इस्कॉन पांवटा साहिब के माध्यम शुक्रवार को पैराडाइज रिसॉर्ट में भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में धार्मिक आयोजनों में बच्चों की संगीत, ड्राइंग और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं से होगी। इसके बाद मटका फोड़ उत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम को हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति और संकीर्तन में शामिल हुए। देर शाम से बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद ठाकुरजी का महाअभिषेक व विभिन्न पवित्र द्रव्यों से भगवान का अभिषेक किया। आयोजकों ने कहा कि मध्यरात्रि तक भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य के पावन अवसर पर पुष्प अभिषेक और भव्य महाआरती का आयोजन चलेगा। जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान को 56 भोग अर्पित किए तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादम की विशेष व्यवस्था रही। ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें