फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता: बनेठी ने जीती छात्रा वर्ग की वॉलीबाल ट्राफी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में शुक्रवार से सुरला शिक्षा खंड की छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन ही कई प्रतियोगिताओं के शुरुआत से लेकर फाइनल तक के मुकाबले खेले गए। शिक्षक विपिन कुमार ने बताया कि वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला कौलावालाभूड़ और बनेठी के बीच हुआ। इसमें बनेठी ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में बनेठी का मुकाबला एसपीएस कालाअंब से हुआ। इसमें बनेठी ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए ट्राफी अपने नाम की। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कौलवालाभूड़ और सैनवाला के बीच खेला गया। कौलावालाभूड़ ने इसे 35-0 के अंतर से अपने नाम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें