फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कन्या स्कूल सराहां में हुआ अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम

विद्यार्थी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम पढ़ाई करना है। खूब पढ़ें, आत्मनिर्भर बनें और फिर जितने सपने देखने हैं, देखिए। अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी के रंगों से सजाइए। यह प्रेरक संदेश एसडीएम सराहां डॉ. प्रियंका चंद्रा ने छात्राओं को दिया। वह शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में अमर उजाला के नारी गरिमा को समर्पित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, नारी गरिमा, यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तो वहीं कॅरियर को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी है। छात्राएं अपने भीतर के डर को खत्म करें और किसी भी गलत बात या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे न हटें। अपने अधिकारों को जानें और जरूरत पड़ने पर उनके लिए मजबूती से खड़ी हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें