राजकीय उच्च विद्यालय आसरंग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत आसरंग की प्रधान रीता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्याध्यापक राधा कृष्ण नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों और विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और खूब वाहवाही लूटी।