फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: भद्राश में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, नंद उत्सव में झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भद्राश मछाड़ा पुल स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में भव्य नंद उत्सव मनाया गया। श्री शिव शक्ति मंदिर कमेटी भद्राश की ओर से आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री देवभूमि ब्रजधाम धर्म सेवा परिषद रामपुर बुशहर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ब्रजभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और भक्ति भाव को मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। इस दौरान बधाई उत्सव नृत्य, मयूर नृत्य, पुष्प होली नृत्य, ब्रज के गीतों पर थाली नृत्य, डांडिया और महारास नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। ब्रज की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और ब्रज की आध्यात्मिक संस्कृति का सुंदर चित्रण किया गया। वहीं, भगवान शिव की महिमा को समर्पित शिव महाकाल नृत्य ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुत झांकियों और नृत्यों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी, माता-पिता के वात्सल्य, प्रेम, सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए उनकी खूब सराहना की। रविवार रात भर मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और डांडिया नृत्य में जमकर थिरकीं। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल भद्राश, युवक मंडल भद्राश और ग्राम विकास समिति भद्राश के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर दत्तनगर पंचायत के उपप्रधान प्रताप सरकैक, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सरकैक, सचिव अश्वनी शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप गोस्वामी, महेंद्र ठाकुर, शंकर मेहता, राजेंद्र शर्मा, राम गोपाल वर्मा, दलीप सिंघा, संजीव, राजेश, फकर चंद, गोविंद, राजीव, अजय, सुमरेश, ईश्वर, राकेश कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें