फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: उदय भानु चिब का केंद्र पर हमला, बोले- एक रुपये में जमीन मिल सकती है तो युवाओं की शिक्षा भी एक रुपये में हो

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने केंद्र की एनडीए सरकार पर युवाओं और शिक्षा के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन उपलब्ध करा सकती है तो देश के युवाओं को एक रुपये में शिक्षा क्यों नहीं मिल सकती। उदय भानु चिब ने कहा कि देश का युवा इस समय महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देने और शिक्षा को अधिक सस्ता एवं सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति की बुनियाद है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना आसान बनाया जाना चाहिए। चिब ने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान चिब ने भारत में प्रस्तावित सार्क सम्मेलन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के समक्ष मजबूती से भारत का पक्ष रखते हैं तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। देश की संप्रभुता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति नहीं करेगी। मंडी की सांसद कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मंडी सीट पर मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा उम्मीदवार और रणनीति तैयार करेगी, जिससे कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ सके और कंगना रनौत को दोबारा संसद में पहुंचने से रोका जा सके। चिब ने कहा कि कांग्रेस संगठन चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार काम कर रहा है। पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें