फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: प्रकाश कश्यप बोले- सहकारिता ने हिमाचल के आर्थिक विकास को दी नई दिशा

हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में सहकारिता क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सहकारी संस्थाओं ने न केवल लोगों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का काम किया है, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा दी है। यह बात हिमालयन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सचिव प्रकाश कश्यप ने मंगलवार को सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में कही। सुंदरनगर स्थित पंचायत समिति सभागार में सोसायटी के प्रधान धर्मपाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला को-ऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन संजय गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें