कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में एकाएक ट्रैफिक बदलाव किया गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक मालरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया। इससे कुल्लू से भुंतर और भुंतर से कुल्लू की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को अस्पताल सड़क से संचालित किया गया। एकाएक बदले ट्रैफिक प्लान से शहर की सड़कें जाम हो गई। सरवरी से लेकर गांधीनगर तक पूरा दिन वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। यात्रियों का अतिरिक्त समय वाहनों में ही गुजरा, जिस वजह से वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।