फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा बाजार समेटकर लौटे व्यापारी, पीछे छोड़ गए प्लास्टिक कचरे के ढेर

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में सजा अस्थायी बाजार तो उठ गया, लेकिन अपने पीछे प्लास्टिक कचरे के ढेर छोड़ गया। व्यापारी वीरवार सुबह तक लगभग सभी दुकानें समेटकर लौट गए, मगर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह फैला कचरा अब शहर की सुंदरता और पर्यावरण के लिए चुनौती बन गया है। जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित माल रोड, प्रदर्शनी मैदान, दशहरा मैदान और खेल मैदान में प्लास्टिक कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। आरोप है कि अस्थायी बाजार के दौरान इस्तेमाल की गई प्लास्टिक सामग्री को उचित तरीके से ठिकाने लगाने के बजाय खुले में छोड़ दिया गया। इससे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता प्रभावित हुई है। बाजार हटने के बाद ढालपुर के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक सामग्री बिखरी दिखाई दे रही है। उत्सव के दौरान जिन मैदानों और स्थानों पर रौनक थी, वहां अब कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। खुले में पड़ा प्लास्टिक हवा के साथ इधर-उधर फैल सकता है, जिससे सफाई की चुनौती और बढ़ सकती है। एक ओर प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध और स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बाद शहर के प्रमुख मैदानों में कचरे का इस तरह जमा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगती हैं। ऐसे में बाजार समेटने के बाद कचरे का उचित संग्रह और निस्तारण सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें