फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बाढ़ का जापानी फल के कारोबार पर असर, भुंतर मंडी में गिरे दाम; बागवानों की चिंता बढ़ी

चेन्नई और केरल में बाढ़ का असर कुल्लू के जापानी फल के कारोबार पर भी पड़ने लगा है। दक्षिण भारत के इन बाजारों में बाढ़ के चलते फल की मांग और खपत प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर भुंतर सब्जी मंडी में देखने को मिल रहा है, जहां जापानी फल के दामों में गिरावट आई है। इससे बागवानों को अपनी उपज के कम दाम मिल रहे हैं। आढ़ती गुलशन के अनुसार, चेन्नई और केरल में मांग प्रभावित होने के कारण फिलहाल जापानी फल की अधिकांश खेप दिल्ली भेजी जा रही है। दक्षिण भारत के बाजारों में मांग और खपत सामान्य नहीं होने से कारोबार पर असर बना हुआ है। आढ़ती के मुताबिक, बाजार में मांग सामान्य होने के बाद ही जापानी फल की कीमतों में सुधार की उम्मीद है। फिलहाल कम मांग के कारण बागवानों को अपेक्षाकृत कम दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें