ग्राम पंचायत समीरपुर के मतलाना में ठाकुर ज्ञान चंद स्टूडेंट क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मंडी, ऊना, संधोल सहित अन्य क्षेत्रों की टीमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार टूर्नामेंट में लड़कियों की टीमों ने भी विशेष रूप से भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।