जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में राष्ट्रीय सेवा योजना का पांच दिवसीय प्री आरडी कैंप मंगलवार का शुरू हुआ जाकि 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश के 11 जिलों के करीब 300 स्वयंसेवी व 15 मास्टर ट्रेनर भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने सरस्वती वंदना और ध्वजारोहण के साथ किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा व राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला हमीरपुर समन्वयक रामलाल ने स्मृति चिन्ह व एनएसएस की टोपी पहना कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सपने देखना व उनको पूरा करने का लक्ष्य होना चाहिए। कैंप के शुभारंभ पर स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पंजाबी गिद्दा व हिमाचली नाटी प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर जाहू पंचायत के प्रधान चमन लाल काकू, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमल लाल चौधरी, पूर्व प्रधान विक्रम शर्मा, कैंप आर्ब्जवर एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं, कैंप कमांडर मुकेश सलारिया, परेड कमांडर ललिता बांगिया, मुख्य चयनकर्ता सांस्कृतिक दिला राम चौहान, राज्य मीडिया प्रभारी राम सिंह रावत, जिला समन्वयक डीआर भट्टी, रामभज शर्मा, रमेश जंबाल, अंबिका, सपना जसरोटिया, उर्मिला चौहान, नीलम, अर्चना कुमारी, रजनीश कुमार, दीक्षा कुमारी, स्कूल उप प्रधानाचार्य रविकांत, हाई स्कूल हंबोट मुख्याध्यापक राजेश सोनी व अन्य उपस्थित रहे।