फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर चंबा में मनाया विश्व धरोहर सप्ताह

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के शिमला मंडल की ओर से शनिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर चंबा में विश्व धरोहर सप्ताह-2026 मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 120 विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम चिराग शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. राजेश सहगल ने विद्यार्थियों को चंबा क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के पुरातात्विक महत्व से अवगत करवाया। एएसआई शिमला मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद केए काबुई और अन्य अधिकारियों की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत की गौरवशाली धरोहर विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें दीया ने प्रथम, माही ने द्वितीय और रिद्धि नंदा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें