फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में संविधान दिवस पर डीसी मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया निष्ठा का संकल्प

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदर्श देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दे। डीसी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए संविधान के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय संवैधानिक सिद्धांतों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें