फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य चौ. रणवीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

देश की संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य और महान स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणवीर सिंह की जयंती पर वीरवार को खेड़ी साध आईएमटी स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर एआईसीसी के हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। नेताओं ने चौ. रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चौ. रणवीर सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी नेतागण पंचकूला में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें