फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कोका में चार परियोजनाओं का उद्घाटन, धानक समाज को 15 लाख का दान

महेंद्रगढ़। अटेली विधानसभा के गांवों का दौरा करते हुए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने गांव कोका, मोहनपुर, कनीना व महेंद्रगढ़ आदि स्थानों पर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यादव सभा में धानाक समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमेटी ने धर्मशाला निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की मांग की, लेकिन उन्होंने 15 रुपये ही दिए। बता दें कि दोपहर को मंत्री यादव सभा में पहुंची। यहां पर कमेटी सदस्यों ने कहा कि उनकी एक छोटी मांग है और उम्मीद है इसे आप पूरा करेंगी। इसके बाद मंत्री ने संबोधित किया और भाजपा की जीत में धानक समाज का अहम योगदान बताया। जब रुपये देने की बारी आई तो 21 लाख की बजाय 15 लाख रुपये दिए। इस पर कमेटी ने नाराजगी जताई और 21 लाख रुपये के सहयोग की याचना की। इसके बाद मंत्री ने कहा कि राव साहब हैं, कह दिया तो कह दिया। बाद में सभी ने चुपी साधी और स्मृति चिह्न देकर उनको विदा किया। कोका गांव में चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें पंचायती फार्म से मेन फिरनी तक रास्ता निर्माण, एससी बस्ती से बाबा जवाहरदास मंदिर तक रास्ता निर्माण, श्मशान घाट चहारदीवारी निर्माण और बनवारी लाल व कैलाश चंद के घर तक रास्ता निर्माण उद्घाटन किया। अपने विभाग की बात पर मीडिया से बनाई दूरी पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्यक्रम में लोगों के पहुंचने और भावी सीएम के नारों को लोगों का प्यार बताया। इसके बाद बीते सप्ताह एनएचएम निदेशक के दौरे के दौरान आपातकालीन वार्ड की कुछ दवाओं स्टॉक नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने बात बदल दी। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य उनका विभाग है और उनको सब पता हैं। आप केवल कहानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके बाद वहां से निकल गई। सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें बढ़ी उन्होंने कहा कि नारनौल बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 सीटें आवंटित की गई हैं और इसको अच्छी सुविधाओं से लैस करना हमारा उद्देश्य है। डेंगू-मलेरिया पर उन्होंने लोगों से बचाव के उपायाें को अपनाने की अपील और साथ ही अधिकारियों पर भी पूरी तरह कार्य करने का विश्वास जताया। पशुओं के आवारा घूमने पर मंत्री अटक गई ओर काफी देर सोचकर जवाब दिया। कांग्रेस के पास नहीं मुद्दे, अब पंजाब से भी विदा दीपेंद्र हुड्डा के सीएम नायब सिंह को पार्ट टाइम सीएम कहने पर उन्होंने के कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और मुद्दा बनाने के लिए इस तरह बोल रही है। अगले चुनाव में उनकी पंजाब से भी विदाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें