नलवाटी क्षेत्र के गांव छिलरो में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और लॉजिस्टिक हब की प्रगति को लेकर सवाल उठाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दो वर्षों में ऐसा क्या हो गया कि लॉजिस्टिक हब का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बिजली, पानी और सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई थी, लेकिन अब क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति लोगों के सामने है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने लॉजिस्टिक हब और मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर रविंद्र सागवान, राजकुमार खातोद, विनोद भील, प्रमोद ताखर, बेदू राता, विजयपाल प्रधान, संदीप भाखर, सिकंदर गहली, हरचंद तोबड़ा, हजारीलाल लम्बोरा, वीरेंद्र बनिहाड़ी, ईश्वर दहिया, रोहतास रावत, अशोक सैनी, वीरेंद्र घाटाशेर, रणवीर छिलरो, राकेश अकबरपुर, चयनसुख तोताहेड़ी, बलवान और सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।