फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ पहुंची शालीग्राम की बरात, फूलों की मालाओं से हुआ स्वागत

करनाल। सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में शनिवार रात तुलसी-शालीग्राम विवाह समारोह श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रस्मों के बीच धूमधाम से मनाया गया। विवाह समारोह में माहौल किसी वास्तविक शादी से कम नजर नहीं आया। बैंड-बाजे की धुन, फूलों की मालाएं और विवाह के मांगलिक गीतों के बीच भगवान शालीग्राम की बरात धाम में पहुंची तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ बरात का स्वागत किया। वर पक्ष की ओर से बुढ़ाखेड़ा निवासी विनोद डाबड़ा अपने परिवार के सदस्यों के साथ पंजाबी धर्मशाला से भगवान शालीग्राम को आकर्षक शृंगार करवाकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे। धाम में वधु पक्ष की ओर से संदीप, पारूल बाली और उनके परिजनों ने पारंपरिक अंदाज में बरात का स्वागत किया। शालीग्राम का तिलक कर बरातियों के गले में फूलों की मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। पंडित अजीत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी जी और भगवान शालीग्राम का विधिवत विवाह संपन्न करवाया। फेरे करवाने के साथ मांग भरने की रस्म निभाई गई और तुलसी जी को विदाई दी गई। विवाह के दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में सराबोर नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धाम में साक्षात विवाह समारोह आयोजित हो रहा हो। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें