फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बिजली निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में फूंके पुतले; ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी अध्यक्ष के पुतले फूंककर जताया रोष

बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के पुतले फूंके। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस लेने की मांग की। बिजली कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का फैसला सरकारी बिजली व्यवस्था को कमजोर करने वाला है। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के फैसलों से बिजली निगमों के भविष्य और कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। साथ ही, निजीकरण का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर सोमवार को करनाल में भी बिजली कर्मचारियों की बैठक हुई थी। इसमें निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया था। इसी रणनीति के तहत मंगलवार को प्रदेशभर में पुतले फूंककर विरोध जताया गया। कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें