फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सफाई कर्मचारी मुंडन करवा अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 02:35 PM IST

नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज कर दिया है। हड़ताल के 30वें दिन कर्मचारियों ने अनोखे और आक्रोशपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए मुंडन करवाया और अर्धनग्न होकर शहर की सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक पैदल प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि एक महीने से वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं,लेकिन सरकार की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली गई है।कर्मचारियों ने कहा कि लगातार 30 दिनों से हड़ताल के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ,जिसके चलते उन्हें विरोध का यह कड़ा रास्ता अपनाना पड़ा। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवम ने कहा कि उनकी हड़ताल को आज 30 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा,“सरकार हमारे लिए मर चुकी है,इसलिए आज कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है।”शिवम ने कहा कि कर्मचारी अब पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,मंत्री विपुल गोयल और मंत्री कृष्ण बेदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कर्मचारियों को कितना भी दबाने का प्रयास किया जाए,वे अब दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पूरी नहीं होती,तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें