फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के गांव आंचल में पहली बार होगा रावण दहन, 51 फुट ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र

हांसी क्षेत्र के गांव आंचल में इस बार दशहरे के अवसर पर पहली बार रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। गांव में दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज शाम 5 बजे 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। गांव में ही इस आयोजन के होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही यह आयोजन होने से उन्हें सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार इस तरह का आयोजन होना खुशी की बात है, जिससे बच्चों और युवाओं को भी दशहरे का पर्व उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिलेगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि दशहरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांव में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार रावण दहन का आयोजन होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और सभी ग्रामीण मिलकर उत्साह के साथ दशहरा मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें