फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर विवाद : मनीषा महंत को गाड़ी में डालकर ले जाने का आरोप, सुनसान जगह पर सिर में ईंट मारी; हाथ-पांव में फ्रैक्चर

फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर महंत मनीषा के अपहरण और मारपीट करने का आरोप है। मनीषा ने सिरसा रोड पर महंत शशी और उनके कारिंदों पर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने और सुनसान जगह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। उसके हाथ और पांव में भी फ्रैक्चर हुए है। घायल मनीषा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मनीषा ने पुलिस पर भी पहले शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें