फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति में निष्काम भाव ही श्रेष्ठ, भगवान अपने भक्त के ऋणी हो जाते हैं

पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य अरविंद ने भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री ने पत्नी सहित आरती कर किया। कथावाचक ने कहा कि भक्ति दो प्रकार की होती है, सकाम और निष्काम। जीवन में निष्काम भक्ति ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ प्रेम करने वाले मित्र का संबंध हमेशा लंबा चलता है। भगवान भी उसी के ऋणी हो जाते हैं, जिसका प्रेम निष्काम होता है। उन्होंने कहा कि जिसका संबंध बिहारी जी व ठाकुर जी से हो जाता है, त्रिलोक में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भगवान कहते हैं कि यदि भक्त नहीं मांगेगा तो मैं अपनी खुशी से दूंगा, लेकिन जब भगवान से मांगोगे तो उतना ही मिलेगा, जितना आपने मांगा है। मंदिर में किसकी पूजा करें, इस विषय पर कथावाचक ने कहा कि कभी किसी की निंदा न करें, सभी की पूजा करें। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी सबकी पूजा और वंदना की। सबकी पूजा करके यही मांगो कि गोविंद के चरणों में हाजरी लग जाए। उन्होंने बताया कि भगवान के 24 अवतार हैं, जिनमें 24वां अवतार कल्कि होगा। इसके बाद कलियुग समाप्त होगा और सतयुग का शुभारंभ होगा। 24 अवतारों में दो अवतार परिपूर्ण हैं, राम और कृष्ण। दोनों एक ही हैं। राम और बिहारी जी भी एक ही हैं। इस दौरान ‘गीत दास रघुनाथ का और नंद सत का सखा मिला सुख अवध और बृजवास का, कुछ इधर भी रहा और कुछ उधर भी रहा’ तथा ‘मैं तो जपूं राधा-राधा नाम वृंदावन की गलियों में’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें