त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी के नेतृत्व में टीम ने जाखल और टोहाना में विभिन्न दुकानों से पनीर, खोया, घी सहित 10 अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस के बिना कारोबार करने पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों को शुद्ध व सुरक्षित सामान बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा लाइसेंस बनवाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना आवश्यक लाइसेंस कारोबार करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।