फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने पहुंची सीएम फ्लाइंग, तीन सैंपल लिए

फतेहाबाद। दिवाली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के साथ मिठाई की दुकानों और प्लांट पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लालबत्ती चौक के पास रसगुल्ला, गुलाब जामुन और चमचम के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। हालांकि तीन ही सैंपल लिए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे है। सीएम फ्लाइंग ने इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में चौधरी रसगुल्ला प्लांट और श्रीखाटू श्याम मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की। एफएसओ रवि राठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए। इसके अलावा कुलां और जाखल क्षेत्र में भी मिठाइयों की जांच कर सैंपल लिए गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। - नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ.मनीष टुटेजा का कहना है कि मिलावटी मावा, नकली घी, घटिया तेल और कृत्रिम रंगों से बनी मिठाइयों के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है। वहीं, कुछ हानिकारक रसायनों के लंबे समय तक सेवन से लिवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में त्योहार के दौरान मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्माण की तारीख का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें