हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल कारवा ने अभ्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने यह भी कहा है कि जिन अभ्यार्थियों के आवेदन अधूरे हैं, उनके पास एसएमएस से सूचना भेज आवेदन पूरे कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी अधूरे आवेदन वाले अभ्यार्थियों के पास एसएमएस पहुंचेंगे। बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल ने कहा है कि एचटेट संचालन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अभ्यार्थियों की संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्रों का गठन होगा वहीं जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।