फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से करेंगे जनसेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह का विशेष सेवा संकल्प अभियान : जन सेवा ही प्रभु सेवा आयोजित करने जा रही है। इस संबंध में भिवानी में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को भिवानी में एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे महीने विभिन्न प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की तैयारियों के निमित्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक संगठनों के साथ वर्चुअल संवाद कर समाज सेवा में उनकी सहभागिता का आह्वान किया है। भिवानी जिले की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेने तथा अलग-अलग सेवा प्रकल्पों को गोद लेकर सेवा कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें