फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाई पुलिस की पाठशाला, एसडी विद्या स्कूल में आरटीए ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

अंबाला। सड़कों पर लगातार बढ़ रहे हादसों पर अंकुश लगाने व युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। कैंट स्थित एसडी विद्या स्कूल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आरटीए सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस जागरूकता कार्यशाला में क्षेत्र के छह अलग-अलग प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सिग्नल, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई तीखे व व्यावहारिक सवाल पूछे। आरटीए अधिकारी सुशील कुमार ने सभी विद्यार्थियों के संशयों को दूर करते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई।आरटीए ने सड़क सुरक्षा समिति की कार्यप्रणाली और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह समिति हादसों के कारणों का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करती है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुख्ता करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें