भटहट स्थित पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में भारत स्काउट और गाइड की तहसील सदर पूर्वी की दो दिवसीय रैली संपन्न हुई। दूसरे दिन स्काउट-गाइड ने आपात परिस्थितियों में कैंप बनाने, बिना बर्तनों के भोजन पकाने, टावर, गेट, हस्तकला प्रदर्शनी और झांकी सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। सहायक जिला आयुक्त डॉ. अजय कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को देश और व्यक्तित्व निर्माण में स्काउट-गाइड की भूमिका बताई।