डीसी और जोन चेयरमैन के सामने अवैध फैक्ट्रियों, डेयरियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया, बाबरपुर गांव में चल रही अवैध फैक्ट्रियों और डेयरियों पर कार्रवाई की मांग। फुटपाथों पर कब्जे से राहगीरों को हो रही परेशानी का मामला उठाया। कबीर नगर श्मशान घाट के आसपास अवैध पार्किंग से अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को होती है दिक्कत। निगम पार्षद मुकेश बंसल ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।