फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं, निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को दिए निर्देश

गुरुग्राम में विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर पेनल्टी लगाने, ब्लैकलिस्ट करने और अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि किसी भी विकास कार्य का एस्टीमेट तैयार करने से पहले साइट का निरीक्षण कर विवाद और अतिक्रमण दूर कराना जरूरी है। इसके लिए साइट क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। जूनियर इंजीनियरों को अपने वार्ड में चल रहे कार्यों की नियमित जांच करने और सहायक व कार्यकारी अभियंताओं को भी फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने 30 वर्ष पुरानी पेयजल और सीवर लाइनों को बदलने की दिशा में काम शुरू करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें