फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पड़ोसी बना मॉन्स्टर: दुकान जा रही बीकॉम छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, वीडियो वायरल

संजयनगर कॉलोनी में दुकान पर जा रही बीकॉम की छात्रा के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजयनगर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की कॉलोनी में ही दुकान है। बताया कि उनकी बेटी प्रिंसी दुकान पर टिफिन लेकर जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, अपनी पत्नी के साथ मिलकर छात्रा को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला कर प्रिंसी के साथ मारपीट की। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता द्वारा वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। पीड़िता ने परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पहुंचकर जांच की। वहीं, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें