देहरादून के आराघर स्थित पंचायती मंदिर में गणेश महोत्सव के अवसर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।