फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspicious death of girl child in Mirzapur dead Body found near home family accused for murder after misdeed

मिर्जापुर में बालिका की संदिग्ध हालात में मौत: घर के पास ही मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

Mon, 27 Dec 2021 11:03 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Dec 2021 11:03 AM IST
सार

मिर्जापुर शहर के एक मोहल्ले में सोमवार सुबह नौ वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला। बालिका रविवार शाम से लापता थी।

विज्ञापन
Suspicious death of girl child in Mirzapur dead Body found near home family accused for murder after misdeed
छानबीन करती पुलिस। - फोटो : फाइल

विस्तार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार शाम से लापता नौ वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों सोमवार सुबह मिला। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मौके पर डीआईजी, एसपी, एएसपी सिटी ने जाकर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम के साथ छानबीन की। कोतवाली कटरा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी नौ वर्षीय बालिका का शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा राम नरायन राम मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि बालिका रविवार शाम अपने घर के पास खेल रही थी। अचानक से वो गायब हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीआईजी आरके भारद्वाज
परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह घर से 25-30 कदम की दूरी पर ही वह मृत मिली। परिजनों का आरोप है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चंदौली में बेकाबू होकर पलटी बोकारो से बनारस आ रही बस, कई यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed