{"_id":"56faa4054f1c1b6521f00654","slug":"fake-dig-of-cbi-arrested-in-tarantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के नकली डीआईजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई के नकली डीआईजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई का नकली डीआइजी बनकर नौजवानों को जेल पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने साथ कैंसर और रसोलियों का जादू से इलाज करने के नाम पर लोगों की लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने साथी सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से स्कोडा गाड़ी भी बरामद की है। थाना वैरोवाल की पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना वैरोवाल पुलिस के अनुसार अमृतसर जिले के गांव इब्बन कलां निवासी पंडित संजीव कुमार शर्मा निवासी रइया में ज्योतिष की दुकान करता था और अपने आप को वह सीबीआई का डीआईजी बताकर पढ़े लिखे नौजवानों को जेल पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मारता था।
विज्ञापन
आरोपी खिलाफ अमृतसर और तरनतारन जिले के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। संजीव कुमार अपने साथी जसवंत सिंह निवासी जैतो जिला गुरदासपुर के साथ स्कोडा गाड़ी पर सवार होकर जा रहा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और ड्यूटी अधिकारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करने के बाद दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पंडित संजीव कुमार अपने आप को सीबीआई का डीआईजी बताकर एक दर्जन के करीब नौजवानों को जेल पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम ठगी कर चुका है।
इसके अलावा वह रसौली, कैंसर का गैबी शक्ति से इलाज करने के नाम पर भी लोगों को गुमराह करता था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों खिलाफ थाना वैरोवाल में केस दर्ज करके अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड लिया जा रहा। पूछताछ दोनों से अहम सुराग लगने की भी संभावना हैं।