फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus in world live updates hindi news covid19 positive cases and death 9th april Donald trump, Boris Johnson America, Britain, Italy, France, Italy

दुनिया में कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 1783 मौतें, दुनियाभर में मृतकों की संख्या 90000 के पार

Fri, 10 Apr 2020 06:16 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Apr 2020 06:16 AM IST
सार

कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 192 देशों में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां 15000 से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं, चीन में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
coronavirus in world live updates hindi news covid19 positive cases and death 9th april Donald trump, Boris Johnson America, Britain, Italy, France, Italy
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्सः

विज्ञापन


अमेरिका में 24 घंटे में 1783 मौतें 

  • अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1783 लोगों की मौत हुई है. यहां मरने वालों की संख्या 16000 से अधिक हो गई है।

 



संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बोले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

 

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा, हर देश अब कोविड19 महामारी के विनाशकारी परिणाम भुगत या उनसे जूझ रहा है; कई हजार लोगों की जान चली गई; टूटे हुए परिवार, भरे हुए अस्पताल और अति आवश्यक कामगार।
  • विज्ञापन
  • गुटेरेस ने कहा जबकि कोविड19 एक स्वास्थ्य संकट में सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है, इसके निहितार्थ कहीं अधिक दूरगामी हैं। जब अधिकांश सरकारों का ध्यान महामारी की ओर है, ऐसे में आतंकवादियों का समूह हमला करने का अवसर बना सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने आगे कहा, 'कोविड19 द्वारा उजागर की गई कमजोरियों और तैयारियों की कमी इस बात की और ध्यान दिलाती है कि बायोटेरोरिस्ट हमले कैसे हो सकते हैं और इसके जोखिमों को बढ़ा सकते हैं। कोई भी राज्य समूह ऐसे विषैले उपभेदों से लड़ने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे में यह दुनिया भर में तबाही मचा सकते हैं।
  • गुटेरेस ने कहा, 'कोविड19 के शांति और सुरक्षा निहितार्थ को कम करने के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक महत्वपूर्ण होगी। वास्तव में, परिषद से एकता और संकल्प का संकेत इस चिंताजनक समय में बहुत कुछ गिनाएगा।
  • इस संगठन की स्थापना के बाद से दुनिया ने अपने सबसे गंभीरचुनौती का सामना किया। हम सभी इसके झटके से उबरने करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो नौकरियां गायब हो गई हैं और जो व्यवसाय पीड़ित हैं, हमारे दैनिक जीवन में मौलिक और कठोर बदलाव हुए हैं।

 


 
 


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन आईसीयू से बाहर आए

 

  • ब्रिटिश मीडिया के अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं, हालांकि उन्हें अभी अस्पताल में ही रहना होगा।

 


दक्षिण अफ्रीका में आगे बढ़ा लॉकडाउन 
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने कोरोना वायरस के लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है।

अमेरिका में 15000 मौतें

 

  • अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15000 से अधिक हो गई है।

 



दुनिया में 90000 से अधिक मौतें

 

  • दुनियाभर में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 90000 से भी अधिक हो गई है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से अब तक 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

 



फ्रांस में थोड़ी राहत, लेकिन स्थिति गंभीर

 

  • फ्रांस में मृतकों की संख्या 12200 से अधिक हुई।
  • फ्रांस में आईसीयू में भर्ती मरीजों की मौत की संख्या में कमी आई है।

 



ब्रिटेन में कोरोना से एक दिन में 881 लोगों की मौत

 

  • ब्रिटेन ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश में आज 881 लोगों की मौत हुई। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोगों की मौत हुई है।
  • विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मृतकों के संबंध में सूचना देते हुए चेतावनी दी कि देश में अभी तक वायरस संक्रमण के मामले चरम दौर में नहीं पहुंचे हैं।
  • कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रहने के दौरान राब ही सरकार के प्रभारी हैं।


कोविड-19: इटली में अब तक सौ चिकित्सकों की मौत

  • इटली में फरवरी में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से अब तक इस वैश्विक महामारी के कारण सौ चिकित्सकों की मौत हो चुकी है। इटली के स्वास्थ्य संगठन एफएनओएमसीईओ ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
  • एफएनओएमसीईओ के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, 'कोविड-19 के कारण 100 चिकित्सकों की जान गई...दुर्भाग्य से शायद इस वक्त तक यह आंकड़ा 101 होगा।'
  • संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले चिकित्सकों में वे सेवानिवृत्त चिकित्सक भी शामिल हैं जिन्हें सरकार ने एक महीने पहले कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिए बुलाना शुरू कर दिया था।
  • कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक 17,669 लोगों की मौत इटली में हुई है। इटली के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 30 नर्सें और नर्सिंग सहायकों की भी इस संक्रमण के कारण मौत हो गई।


नेपाल ने दो दिनों के लिए हट सकता है लॉकडाउन 

  • नेपाल ने दो दिनों के लिए लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है, ताकि काठमांडू में फंसे लोग अपने-अपने घर जा सके। इसके लिए सरकार ने दो दिनों के लिए लंबे रूट के वाहनों के परिचालन को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।


श्रीलंका ने 8000 कैदियों को रिहा करने का दिया आदेश

  • श्रीलंकाई सरकार ने गुरुवार को 8,000 रिमांड कैदियों को जमानत देने का आदेश दिया।


बोरिस जॉनसन की सेहत में तेजी से सुधार 

  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लगातार तीसरी रात लंदन के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बीती और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
  • डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 55 वर्षीय प्रधानमंत्री जॉनसन को सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 
  • उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है, लेकिन उन्हें निमोनिया नहीं हुआ है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत नहीं देखी गई है।डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बुधवार रात बताया कि प्रधानमंत्री की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि वह अभी आईसीयू में रहेंगे। उन्हेंने बताया कि उनकी हालत स्थिर हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वह उठकर भी बैठे थे और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत भी की थी।
  • विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को कोबरा आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें देश में लागू लॉकडाउन की समीक्षा की जाएगी। 
  • बैठक में विचार होगा कि 23 मार्च को लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। यह बंद अगले सोमवार को खत्म हो जाएगा लेकिन इस तरह के संकेत हैं कि इसे बढ़ाया जा सकता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 7097 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में मृतकों की संख्या में गिरावट आई

  • स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों में दो दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस
  • बीमारी के कारण 683 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की कुल सख्या बढ़कर 15,283 हो गई। बुधवार को 757 लोगों की मौत होने की खबर थी। स्पेन इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।
  • स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है संक्रमण के नए मामलों में भी गुरुवार को कमी दर्ज की गई और कुल संख्या 1,52,446 हो गई। 50,000 से अधिक लोग ठीक भी हुए। स्पेन के अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करते रहें।
  • प्रधानमंत्री सांचेज ने गुरुवार को संसद में कहा, 'महामारी की जो आग लगी थी उस पर काबू पाने लगे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।' स्पेन में 14 मार्च से सख्त लॉकडाउन है।

ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4000 के पार

  • ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि नोवल कोरोना वायरस से 117 और लोगों की मौत होने के साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4110 हो गई है।
  • मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहांपोर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1634 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 66,220 हो गई है।

 



पाकिस्तान ने फिर दिया संकीर्ण मानसिकता का परिचय

 

  • सूत्रों के अनुसार, दक्षेस के औपचारिक दायरे में कोरोना वायरस से जुड़ी चर्चाओं को लाकर पाकिस्तान संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
  • कोरोना वायरस से जुड़ी चर्चाओं को दक्षेस के दायरे में लाया जाता है तो पाकिस्तान को भारत की पहलों को रोकने का रास्ता मिल जाएगा।
  • कोविड-19 से निजात पाने के लिए किए गए पहलों को भारत दक्षेस क्षेत्र में बिना किसी औपचारिकता के संयुक्त तौर पर निपटने के रूप में देखता है।

   
न्यूयार्क में कोरोना वायरस संक्रमण संभवत: यूरोप से आए यात्री लाए: न्यूयार्क टाइम्स

  • न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयार्क में कोरोना वायरस संक्रमण एशिया से आए यात्री नहीं बल्कि संभवत: यूरोप से आए यात्री लेकर आए। इस रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके न्यूयार्क में, मार्च में पहला पुष्ट मामला सामने आने से कई हफ्ते पहले से यह संक्रमण फैल रहा था।
  • न्यूयार्क टाइम्स के शोध में पता चला कि कोविड-19 संक्रमण के फैलने का पता लगाया जा सकता था बशर्ते गहन जांच कार्यक्रम चलाया जाता।
  • रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयार्क में कोविड-19 का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था, लेकिन यह राज्य में फरवरी मध्य से ही फैलना शुरू हो गया था।
  • यह संक्रमण एशिया से नहीं बल्कि मुख्य रूप से यूरोप से आए यात्री लाए।
  • इस अध्ययन के सह शोधकर्ता माउंट सिनाई में इचान स्कूल आफ मेडिसिन में जिनेटिक विशेषज्ञ हर्म वान बकेल ने कहा कि बहुसंख्यक लोग साफ तौर से यूरोप से आए यात्री हैं।
  • एनवाययू ग्रॉसमैन स्कूल आफ मेडिसिन के एक अन्य अध्ययन में भी कुछ इसी तरह के निष्कर्ष निकले हैं।


लॉकडाउन के बीच दुबई में शराब की होम डिलीवरी शुरू

  • शराब के लिए बदनाम दुबई की गलियां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण आज एकदम वीरान पड़ी है और शहर के पबों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
  • इसी बदहाली हो देखते हुए दुबई के दो प्रमुख शराब वितरकों ने हाथ मिलाते हुए बीयर और शराब की घर पर डिलीवरी करने की पेशकश दी है।
  • दुबई में चौबीसों घंटे का लॉकडाउन लगा हुआ है जिसमें लोगों को किराने की दुकान तक जाने के लिए भी पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है।
  • सरकारी अमीरात्स एयरलाइन द्वारा नियंत्रित कंपनी मैरीटाइम एंड मर्सेंटाइल इंटरनेशनल (एमएमआई) तथा अफ्रीकन एंड ईस्टर्न ने साझेदारी कर एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वे शराब और बीयर को घर तक पहुंचाने की पेशकश दे रहे हैं।
  • दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने माना कि इस महामारी का इस साल के उनके राजस्व पर असर पड़ेगा।
  • एमएमआई के प्रबंध निदेशक माइक ग्लेन ने कहा कि हम डिलीवरी के शुरुआती दिनों में हैं और इसमें लोगों की पहले से ही अधिक दिलचस्पी है।
     

पाकिस्तान मे संक्रमितों की संख्या 4322 पहुंची

  • पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,322 हो गई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस संक्रमण से देश में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से पांच की मौत तो एक ही दिन में हुई। अब तक कुल 572 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।
  • 31 लोगों की हालत नाजुक है। पंजाब में 2,171, सिंध में 1,036 और खैबर पख्तुनख्वा में 560, गिलगिट-बाल्टिस्तान में  213, बलूचिस्तान में 212, इस्लामाबाद में 102 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 28 मामले सामने आए हैं।
  • इमरान खान ने 'एहसास आपात नकद कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत 14 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि कोरोना वायरस संकट की वजह से प्रभावित 1.2 करोड़ परिवारों में वितरित की जाएगी। 

 

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 15 लाख से अधिक हुई

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं।
  • आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, 192 देशों और क्षेत्रों में 1,502,478 संक्रमित लोगों में से 87,320 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

 

जेल में बंद दर्जनों रोहिंग्या को रिहा किया गया

  • म्यामांर के अशांत रखाइन प्रांत से भागने पर हिरासत में लिए गए अनेक रोहिंग्या मुस्लिमों पर लगे आरोपों को खत्म कर दिया गया और जेलों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है।
  • देश में जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं और ऐसे में इन स्थानों पर कोरोना वायरस के प्रकोप का खतरा ज्यादा है।
  • एएफपी के एक संवाददाता ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार सुबह में पथेन जेल से चार बसों में रोहिंग्या को यांगून ले जाया गया है।

 

यूएनएससी में आज होगी चर्चा

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आज कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा होगी। भारतीय समयानुसार चर्चा आज रात करीब 1-1.30 बजे होगी। 

 

चीन में फिर कोरोना का खतरा

  • कोरोना वायरस संकट से उबर रहे चीन में 63 नए मामले सामने आने के बाद उसकी चिंता बढ़ गई है।
  • चीन में कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो घरेलू मरीज और 61 दूसरे देशों से आए चीनी शामिल हैं।
  • 63 नए मामलों के साथ चीन में एक बार फिर से कोरोना फैलने का संकट मंडराने लगा है।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि चीन में बुधवार को दो महीने से अधिक समय के बाद लॉकडाउन हटाया गया था, लेकिन नए मामलों से देश की चिंता बढ़ा दी है।

 

फ्रांस में 541 और लोगों की मौत

  • फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से बुधवार को 541 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 10,869 पर पहुंच गई।
  • शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सैलोमन ने पत्रकारों को बताया कि अब 7,148 लोग आईसीयू में हैं।
  • फ्रांस में इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 17 मार्च से लॉकडाउन है। केवल अनिवार्य यात्राओं को ही मंजूरी दी जा रही है।


 न्यूयॉर्क में एक दिन में 779 लोगों की मौत, मृतक संख्या 6,268 पहुंची

  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को कोरोना वायरस से 779 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में यहां इस बीमारी से होने वाली अब तक की सर्वाधिक मौत है।हालांकि गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि महामारी स्थिर होती दिखाई दे रही है।
  • अमेरिका में घातक कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है, जहां हुई मौत देशभर में होने वाली मौतों का लगभग आधा है।
  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बुधवार शाम साढ़े आठ बजे के आंकड़े अनुसार अमेरिका में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से 1973 मौतें दर्ज की गई, जिससे अमेरिका में मृतकों की कुल संख्या 14,695 हो गई है।
  • अमेरिका की मृत्यु का आंकड़ा अब स्पेन से अधिक हो गया है, जहां 14,555 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसमें सबसे ऊपर इटली है, जहां 17,669 लोगों की मौत हुई है।


ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

  • ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी को ब्राजील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने कहा कि भारतीय पीएम के साथ मेरी सीधी बातचीत के परिणामस्वरूप यह परिणाम सामने आया है। 
  • हमें कोरोना उपचार के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन को जारी रखने के लिए लगातार कच्चे माल प्राप्त होंगे।

 

सोमालिया में पहली मौत

  • सोमालिया में कोविड-19 से बुधवार को पहली मौत का मामला सामने आया। उसने कहा कि यह बीमारी उन लोगों के बीच फैल रही है जिन्होंने कभी विदेश की यात्रा नहीं की।
  • 12 मामले सामने आए है, लेकिन बुधवार को हुई मौत से यह चिंता पैदा हो गई है कि हो सकता है कोरोना वायरस व्यापक रूप से फैल गया हो और जल्द ही देश पर असर डाल सकता है।अफ्रीकी देश में संक्रमण के
  • कोविड-19 से पहली मौत दर्ज की गई। इस वायरस से संक्रमित 52 वर्षीय सोमाली व्यक्ति की मौत हो गई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि
  • बयान में उन चार नए मामलों का भी जिक्र किया गया है जिनका देश से बाहर यात्रा करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

  डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने ट्रंप पर किया पलटवार

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रेयसस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों का जवाब दिया।
  • टेड्रोस ने कहा कि बहुत हु्आ अब कोरोना वायरस का राजनीतिकरण मत कीजिए। वैश्विक नेताओं को एकजुट होकर कोरोना से लड़ना चाहिए।
  • उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना एक नया वायरस है जिसका व्यवहार अभी भी ज्ञात नहीं है। फिर भी डब्ल्यूएचओ ने दिशानिर्देश जारी करने, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और अन्य समाधानों को चलाने के लिए दिन-रात काम किया है।
  • उन्होंने यह स्वीकार किया कि हम नियमित रूप से अपने प्रयासों की ताकत और कमजोरियों का आकलन कर रहे हैं। हम अपनी गलतियों से सीखना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।


अमेरिका में लगातार दूसरे दिन करीब 2000 लोगों की मौत

  • अमेरिका में लगातार दूसरे दिन करीब 2000 लोगों की मौत हुई है, यहां अब तक 14000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर सवाल खड़े किए हैं। ट्रंप ने कहा, 'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जनवरी को एक बयान दिया कि चीन में मानव-से-मानव संक्रमण नहीं था, जबकि वहां था।


ट्रंप ने भारत को कहा- शुक्रिया

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि असाधारण परिस्थितियों में दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर निर्णय लेने के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद।
  • इसे भुलाया नहीं जा सकेगा! इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में अपने मजबूत नेतृत्व के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।

यहां पढ़ें 08 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 07 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 06 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 05 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 04 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed