दुनिया में कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 2000 मौतें, दुनियाभर में मृतकों की संख्या 81000 पार
कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 81 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है। अमेरिका में भी दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। स्वीडन में 24 घंटे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि पाकिस्तान की जेल में 50 कैदी संक्रमित हो गए हैं। फ्रांस में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है। अमेरिका ने WHO की फंडिंग पर रोक लगा दी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्सः
अमेरिका में 24 घंटे में 2000 मौतें
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोगों की मौत हुई है।
#BREAKING. Nearly 2,000 US coronavirus deaths in last 24 hours: Johns Hopkins tally pic.twitter.com/iFAEx4rRbv
— AFP news agency (@AFP) April 8, 2020
WHO की फंडिंग पर रोक लगाएगा अमेरिका
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग पर रोक लगाने जा रहा है।
#BREAKING Trump says US putting 'hold' on funding to World Health Organization pic.twitter.com/pofTSm7dwB
— AFP news agency (@AFP) April 7, 2020विज्ञापन
विश्व में 81000 से अधिक मौतें
- दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, 81000 से अधिक की मौत।
Amid warnings that worse in the #coronavirus pandemic is yet to come, death tolls mounted in a crisis that has now claimed more than 80,000 lives out of nearly 1.4 million confirmed cases around the world https://t.co/5X72v2CgqI pic.twitter.com/BwK5GobN78
विज्ञापन विज्ञापन— AFP news agency (@AFP) April 7, 2020
ट्विटर के सीईओ डॉर्सी देंगे एक अरब डॉलर
- ट्विटर के संस्थापक जैक डॉर्सी ने कोविड-19 राहत कोष में एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देंगे।
फ्रांस में 10000 मौतें
- इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है।
France #coronavirus deaths now exceed 10,000, official: AFP news agency
— ANI (@ANI) April 7, 2020
सऊदी में दो लाख तक पहुंच सकती है संख्या
- सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को आगाह किया कि कुछ ही हफ्तों में देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़कर दो लाख तक पहुंच सकती है।
चीन में पहली बार कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं
- चीन में पहली बार मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया और वह वुहान को बाहरी लोगों की यात्रा के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है।
- हालांकि कोरोना की वापसी को लेकर भी देश में चिंता बढ़ रही है क्योंकि विदेशों से आए 32 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
पाक जेल में 50 कैदी संक्रमित
- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक जेल में 50 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
- इसके बाद 525 कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लाहौर की कैंप जेल में 20 और बाकी मामले अन्य जेलों में आए हैं।
स्वीडन में कोरोना वायरस से 100 से ज्यादा लोगों की मौत
- स्वीडन में कोरोना वायरस से 114 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 591 पहुंच गया।
- करीब एक करोड़ की आबादी वाले इस देश में कोविड-19 के कुल 7,693 मामले सामने आए हैं।
भारत ने श्रीलंका को भेजी दवाएं
- भारत ने श्रीलंका को 10 टन दवाएं भेजी हैं। इस देश में अभी तक 180 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई है।
ईरान में 133 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3872 हुई
- ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 133 और लोगों की जान चली गई।
- इसके बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,872 हो गई।
- यहां पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,089 नए मामले रिपोर्ट हुए। कुल मामले बढ़कर 62,589 हो गए हैं।
दुनिया भर में 75 हजार से ज्यादा की मौत
- कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
- दुनिया में कुल 75,538 मौतों में से 53,928 लोगों की जान यूरोप में गई हैं।
- स्पेन में कोरोना वायरस से रोजाना मृत्यु का औसत आंकड़ा मंगलवार को 743 पहुंच गया
- यहां इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 13,798 हो गई है।
पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 4004 और 54 की मौत
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 500 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4004 हो गई है
- कोरोना वायरस से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर सुबह जारी आंकड़ों में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के चार की मौत हुई है।
- 429 रोगी सही हो चुके हैं और 28 की हालत गंभीर है।
- देश में अब तक 39,183 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें 3088 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है।
पाकिस्तान के मवेशी बाजार में सैकड़ों लावारिस पशुओं की मौत
- पाकिस्तान के बड़े शहरों में लॉकडाउन के चलते जल्दबाजी में बंद किए गए यहां के पशु बाजार में पिंजड़ों में बंद सैकड़ों बिल्लियां, कुत्ते और खरगोश मृत मिले हैं।
- कराची के एंप्रेस मार्केट में जिंदा बचे पशुओं को बचा लिया गया है। उसके लिए भी पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने अपील की थी।
- एसीएफ एनिमल रेस्क्यू नामक संस्था चलाने वाली आयशा चुंदरीगर ने कहा कि दुकानों के बाहर से पशुओं की चीखने की आवाज सुनी जा सकती थी।
- उन्होंने कहा कि जब हम अंदर पहुंचे तो उनमें से अधिकतर, करीब 70 प्रतिशत मर चुके थे।
जापान में आपातकाल की घोषणा
- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
- इन सात राज्यों में आपातकाल की घोषणा की गई है- टोक्यो, कनागावा, साइतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका
- जापान में कोरोनो वायरस के 252 नए मामले दर्ज किए हैं और सोमवार को सात लोगों की मौत हुई है।
- कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4600 से अधिक हो गई है और अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
Japan Prime Minister Shinzo Abe declares state of emergency in Tokyo, Osaka, five other prefectures to combat the coronavirus: Reuters pic.twitter.com/ontwsVRFwq
— ANI (@ANI) April 7, 2020
बोरिस जॉनसन ऑक्सीजन सपोर्ट पर
- ब्रिटेन के एक मंत्री के हवाले से न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था।
- उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है।
British PM Boris Johnson had oxygen support, not on ventilator, says, minister: AFP (file pic) pic.twitter.com/N9y9opIhAN
— ANI (@ANI) April 7, 2020
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को होगी चर्चा
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) कोविड-19 महामारी पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक सत्र आयोजित करेगी।
- सुरक्षा परिषद कोरोना वायरस पर पहली बार वार्ता करेगी। इस महामारी ने विश्वभर में 74,000 लोगों की जान ले ली है और 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
- अप्रैल महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष डोमिनिकन गणराज्य ने कहा कि उसने यूएनएससी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों पर कोविड-19 के प्रभाव के संबंध में वीडियो टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसकी अध्यक्षता चीन के पास थी।
चीन में पहली बार एक दिन में नहीं हुई कोई मौत
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चीन में पहली बार एक दिन में कोरोना से कोई नई मौत नहीं हुई है। दिसंबर में वुहान शहर से फैले इस वायरस की वजह से पहली बार यहां कोई भी नई मौत नहीं हुई है।
अमेरिका में 24 घंटे में 1150 लोगों की मौत
- कोरोना वायरस से अमेरिका में स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1150 लोगों की मौत हुई है, यहां मृतकों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आईसीयू में भर्ती
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को सोमवार देर रात इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया गया। जॉनसन पिछले महीने ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
- प्रधानमंत्री कार्यालय 10-डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया।
- विदेश मंत्री डॉमिनिक राब फिलहाल पीएम जॉनसन की जगह कामकाज देखेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'निश्चिंत रहें पीएम बोरिस जॉनसन। आपके जल्द अस्पताल से बाहर आने और पूरी तरह स्वस्थ होने की आशा करता हूं।'
यहां पढ़ें 06 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 05 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 04 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स