Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Transfers Gopalganj DC and SP After Violence During Awami League Rallies

बांग्लादेश में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल: गोपालगंज के डीसी-एसपी का तबादला, अवामी लीग की रैली के बाद कार्रवाई

Mon, 16 Nov 2026 02:02 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, ढाका।
एएनआई, ढाका। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 02:02 AM IST
सार

बांग्लादेश के गोपालगंज जिले में प्रतिबंधित अवामी लीग की रैलियों के बाद हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने जिले के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। हिंसा पर काबू पाने के लिए सीमा सुरक्षा बल की छह प्लाटून तैनात की गई हैं। गोपालगंज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृह जिला है। यहां अवामी लीग के समर्थक पिछले कुछ दिनों से सड़कें जाम कर प्रदर्शन और रैलियां निकाल रहे थे। 
 

विज्ञापन
Bangladesh Transfers Gopalganj DC and SP After Violence During Awami League Rallies
बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है। प्रतिबंधित अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की रैलियों के दौरान हिंसा और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं। हालात को काबू में करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) की छह प्लाटून भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


हिंसा के बाद डीसी और एसपी पर कार्रवाई
गोपालगंज में पिछले कुछ दिनों से प्रतिबंधित अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। वे सड़कों पर जुलूस निकालने के साथ कई जगह रास्ते भी रोक रहे थे। रविवार को भी पार्टी समर्थकों ने रैलियां निकालीं। इन रैलियों में शामिल कई लोग लाठी, डंडे, नाव चलाने वाले चप्पू और धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। लगातार बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश सरकार ने जिले के प्रशासनिक और पुलिस प्रमुख को बदलने का फैसला किया।
विज्ञापन


पुलिस के बख्तरबंद वाहन और चौकी में तोड़फोड़
बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान पुलिस के बख्तरबंद वाहन (एपीसी) और एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। इसके अलावा जुलाई स्मारक और हादी स्क्वायर की पट्टिकाओं को भी नुकसान पहुंचाया। इन घटनाओं के बाद जिले में तनाव बढ़ गया। सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बवाल: हसीना की वापसी की चर्चा से हिंसक प्रदर्शन, पुलिस का वाहन भी फूंका; अभी कैसे हैं हालात?


हालात संभालने के लिए बीजीबी की छह प्लाटून तैनात
गोपालगंज में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के छह प्लाटून जवानों को तैनात किया गया है। बीजीबी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सरकार की कोशिश है कि जिले में हिंसा और तनाव को आगे बढ़ने से रोका जाए। गोपालगंज राजनीतिक रूप से काफी अहम जिला है, क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृह जिला है और अवामी लीग का मजबूत गढ़ माना जाता है।

दिसंबर में वापसी के एलान के बाद बढ़ीं गतिविधियां
शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की है। इसके बाद गोपालगंज में अवामी लीग की गतिविधियां बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। पार्टी के नेता और समर्थक लगातार रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में जिले में हुई हिंसा के बाद सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बदलाव किया है। हालांकि, सरकार की ओर से तबादलों के पीछे अलग से कोई विस्तृत कारण नहीं बताया गया है। फिलहाल जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed