Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sheikh hasina return bangladesh gopalganj violent protest

बांग्लादेश में बवाल: हसीना की वापसी की चर्चा से हिंसक प्रदर्शन, पुलिस का वाहन भी फूंका; अभी कैसे हैं हालात?

Sun, 15 Nov 2026 11:26 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 11:26 PM IST
सार

शेख हसीना की दिसंबर में बांग्लादेश वापसी की घोषणा के बीच उनके गृहनगर गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगाई, चौकी में तोड़फोड़ की और एक स्मारक गिरा दिया। बांग्लादेश सरकार ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत से अनुरोध किया है, लेकिन भारत ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हालात पर चर्चा की है और सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
sheikh hasina return bangladesh gopalganj violent protest
बांग्लादेश में प्रदर्शन - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में देश वापसी की घोषणा के बीच उनके गृहनगर गोपालगंज में रविवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। हसीना की पार्टी अवामी लीग के सैकड़ों समर्थक सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इस दौरान पुलिस के एक बख्तरबंद वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच एक पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों के पास धारदार हथियार और भाले भी थे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़कर शहर की कई सड़कों पर आवाजाही रोक दी। हसीना सरकार के सत्ता से हटने की याद में बनाए गए एक स्मारक को भी गिरा दिया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शेख हसीना की वापसी को लेकर विवाद क्यों?
दरअसल, शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता गंवाने के बाद भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने जुलाई से कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं और वहां कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनकी वापसी का रास्ता आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2025 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में उन्हें उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी। यह मामला उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई से जुड़ा है। हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों और पूरी न्यायिक प्रक्रिया को खारिज किया है। ऐसे में उनकी वापसी की घोषणा के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव फिर बढ़ गया है।

क्या कर रही है बांग्लादेश सरकार?
बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। इसके लिए दोनों देशों के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि का हवाला दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, हसीना की ओर से लंदन की एक लॉ फर्म ने उनके लौटने की सुविधा के लिए पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया था, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इसे भी स्वीकार नहीं किया। 

शनिवार को कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमां ने कहा कि हसीना को वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब फैसला भारत को करना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा था कि हसीना का प्रत्यर्पण कानूनी मामला है। इससे जुड़े पहलुओं पर उसी के अनुसार विचार किया जाएगा। भारत ने बांग्लादेश की ओर से मिले प्रत्यर्पण अनुरोधों की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: गुरपतवंत पन्नू मामला: अमेरिकी सरकार की कोर्ट से मांग- आरोपी निखिल गुप्ता को मिले 24 साल जेल; सजा का एलान कब?

गोपालगंज में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत?
गोपालगंज में रविवार को हुए प्रदर्शन से पहले शनिवार रात टुंगिपारा में सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के दो कार्यालयों में आग लगा दी गई थी। टुंगिपारा शेख हसीना का जन्मस्थान है। रिपोर्टों के मुताबिक, इन कार्यालयों में आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद हालात बिगड़ने पर सरकार ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया।

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, अवामी लीग के प्रभाव वाले इस जिले में दंगा नियंत्रण पुलिस की मदद के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) की टुकड़ियों को भी तैनात रहने के लिए बुलाया गया।


हिंसा पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने क्या रुख अपनाया?
गोपालगंज के हालात पर रविवार को प्रधानमंत्री तारिक रहमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने संसद में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में मौजूद बीएनपी नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीन पर सक्रिय रहने को कहा।

वहीं, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार हालात को बेकाबू नहीं होने देगी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। दूसरी ओर, अवामी लीग के गोपालगंज जिला नेता इलियास हक ने पार्टी की रैली में कहा, 'सड़कों पर हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हम पूर्व प्रधानमंत्री और बंगबंधु (बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान) की बेटी शेख हसीना को देश वापस नहीं ले आते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed