फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World Live Updates Hindi News Covid 19 4th April Positive cases and death in America Britain Italy Spain France Iran China Pakistan

दुनिया में कोरोना वायरस: अमेरिका में तीन लाख के पार हुई संक्रमितों की संख्या, यूरोप में 45000 की मौत

Sun, 05 Apr 2020 03:01 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Apr 2020 03:01 AM IST
सार

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। इस वायरस से मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वायरस के आगे घुटने टेक चुका है। यहां स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में दो लाख 77 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इटली के सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के अनुसार यहां 24 घंटे में 766 लोगों की जान गई है, मृतकों की संख्या 14 हजार 681 हो गई है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in World Live Updates Hindi News Covid 19 4th April Positive cases and death in America Britain Italy Spain France Iran China Pakistan
कोरोनाः बेड ले जाते सेना - फोटो : pti

विस्तार

कोरोना वायरस से दुनियाभर में तबाही मची हुई है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 11 लाख 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। 

विज्ञापन

 

कोरोना वायरस अपडेट्सः


मैं भी इसे ले सकता हूं, मुझे अपने डॉक्टरों से बात करनी होगी: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की गोली मैं भी ले सकता हूं, बस मुझे अपने डॉक्टरोंं से बात करनी होगी। ट्रंप ने यह बात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक मात्रा में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की गोलियां अमेरिका भेजने के अनुरोध के संदर्भ में कही।
विज्ञापन


अमेरिका में तीन लाख संक्रमित
  • जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख के पार हो गई है। यह दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। वहीं मरने वालों की संख्या भी यहां 8000 से अधिक हो चुकी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

यूरोप में 45000 मौतें
  • कोरोना वायरस की वजह से यूरोपीय देशों में मौतों की संख्या 45000 हो गई है।


तुर्की में 500 मौत
  • तुर्की में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 500 पहुंच गई है।

फ्रांस में 24 घंटे में 441 की मौत
  • फ्रांस में 24 घंटे में 441 मौतें हुई हैं, जिसकी वजह से यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 7560 हो गई है।

न्यूयॉर्क में कोरोना से एक दिन में 630 लोगों की मौत
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस से एक दिन में 630 लोगों की मौत हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इस बात की जानकारी गवर्नर ने दी। बता दें कि अमेरिका में इस वैश्विक महामारी का केंद्र न्यूयॉर्क में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख के पार हो गई है।
 

स्पेन में लॉकडाउन 25 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  • स्पेन में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लॉकडाउन के समय को 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को दी।
  • स्पेन में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोरोना के संक्रमण से होने वाली मौतों में लगातार दूसरे दिन कमी आई। हालांकि मौतों का आंकड़ा 809 रहा।
 

ब्रिटेन में रिकॉर्ड 708 लोगों की मौत
  • ब्रिटेन में कोरोना के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार चौथे दिन मौत का आंकड़ा सबसे अधिक 708 रहा। 
 

पेरूः एक दिन महिला तो दूसरे दिन पुरुष निकलेंगे बाहर
  • पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। करीब एक तिहाई से ज्यादा आबादी अपने घरों में कैद है। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए पेरू ने एक अलग तरह के नियम की घोषणा की है। 
  • दरअसल, पेरू ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लिंग आधारित क्वारंटीन की घोषणा की है। इसके अनुसार अब एक दिन सिर्फ महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तो दूसरे दिन सिर्फ पुरुष घर से बाहर निकलेंगे। ये नियम शुक्रवार से लागू हो चुका है।
  • पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने इस नए नियम की घोषणा गुरुवार को की। अब तक पेरू में कोरोना वायरस के 1414 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में कोरोना से लड़ाई में 95 पुलिस अधिकारी और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की हुई मौत
  • चीन की आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को रिपोर्ट में बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 95 पुलिस अधिकारी और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई है। चीनी मीडिया ने पहली बार इस महामारी से हुई लोगों की मौत के बारे में खुलासा किया है।
नेपाल में तीन नए मामले 
  • नेपाल में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं।
  • इनमें से दो लोगों ने भारत की यात्रा की थी और एक व्यक्ति पहले पॉजिटिव आए मरीज का रिश्तेदार है।
  • नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2700 के पार, पंजाब प्रांत में 1000 से अधिक मरीज
  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 2,708 दर्ज किए गए, जबकि देश के सबसे बड़े राज्य पंजाब में यह आंकड़ा 1,000 के  पार हो गया है।
  • नेशनल हेल्थ सर्विसेज के मुताबिक, कोरोना वायरस से पाकिस्तान में अब तक 40 लोगों की जान गई है, जबकि 130 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • पाकिस्तान में वायरल संक्रमण का हॉटस्पॉट बने पंजाब में 1,072 मामले, सिंध में 839, खैबर-पख्तूनख्वा में 343, बलूचिस्तान में 175, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 193, इस्लामाबाद में 75 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 11 मामले दर्ज किए गए हैं।

न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से एक दिन में 562 लोगों की मौत
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस से एक दिन में 562 लोगों की मौत हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
  • गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने अधिक जरूरत वाले अस्पतालों में वेंटीलेटर्स और रक्षात्मक उपकरणों के पुन: वितरण की मंजूरी दी है।
  • अमेरिका में इस वैश्विक महामारी का केंद्र न्यूयॉर्क में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। 

स्पेन में संक्रमित लोगों को फाइव स्टार होटल में क्वारंटीन में रखा गया
  • फाइव स्टार होटल को क्लीनिक में बदल दिया गया है।
  • फाइव स्टार होटल मेलिया सारिया की प्रबंधक कहती हैं, यहां पहुंचने वाले कुछ मरीजों को लगता है कि उन्हें अस्पताल से निकालकर मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा। अधिकतर लोग डरे हुए हैं। मैं उन्हें यह सब भूलने में मदद करने का प्रयास करती हूं।
  • स्पेन में कोरोना वायरस महामारी ने अब तक 10,935 लोगों की जान ले ली है। ऐसे में सरकार ने सभी होटलों को बंद करने के आदेश दिए थे।
  • देश भर के होटलों को चिकित्सीय सेवा केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है ताकि अस्पताल के बोझ को कुछ कम किया जा सके।

जी77 और चीन ने महामारी में एकतरफा प्रतिबंध हटाने की मांग की
  • जी-77 और चीन ने कोरोना वायरस संकट के दौरान विकासशील देशों के खिलाफ लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध हटाने की अपील करते हुए सचेत किया है कि इन प्रतिबंधों के कारण वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयास बाधित हो सकते हैं।
  • ईरान और वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिका पर निशाना साधते हुए विकासशील देशों के समूह जी-77 ने शुक्रवार को कहा कि एकतरफा सख्त आर्थिक प्रतिबंध बेहतर तरीके से कोरोना वायरस को लड़ने की देशों की क्षमता पर नकारात्मक असर डालेंगे।
  • बयान में कहा गया है कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वह विकासशील देशों के खिलाफ जबरन लगाए गए एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए तत्काल एवं प्रभावशाली कदम उठाए।’
  • अमेरिका इस साल की शुरुआत से ही प्रतिबंध हटाने की मांग खारिज करता आया है जिसके कारण कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित ईरान जैसे देशों को काफी मुश्किल पेश आ रही है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक स्थगित 
  • अप्रैल और मई के महीनों में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक तेजी से बढ़ रही कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है।
  • लेकिन सितंबर में होने वाली उच्च स्तरीय वार्षिक यूएनजीए सत्र को बढ़ाने पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (पीजीए) के 74 वें सत्र के अध्यक्ष, नाइजीरिया के तिजानी मुहम्मद-बंदे ने अप्रैल और मई के लिए निर्धारित यूएनजीए बैठकों को स्थगित करने का फैसला किया।.

चीन में मृतकों की याद में मनाया गया शोक दिवस
  • चीन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।
  • देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। 
  • शनिवार को सुबह दस बजे देशभर में चीन के लोगों ने मृतकों की याद में तीन मिनट का मौन रखा।
 

पाकिस्तान में 40 लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 2637 हुई
  • कोरोना वायरस से पाकिस्तान में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित मरीजों की संख्या 2637 हो गई है।
  • पाक के कराची में शुक्रवार को नमाज के बाद होने वाली सभाओं में लॉकडाउन को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
  • पुलिस ने इस मामले में एक मौलवी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस रोगियों पर अच्छे परिणाम दे रहा है- ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मलेरिया-ड्रग हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में कुछ अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
  • ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हम वायरस के उपचार और रोकथाम में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और अन्य उपचारों की प्रभावशीलता का अध्ययन करना जारी रखेंगे और अमेरिकी लोगों को पूरी तरह से सूचित करेंगे।

अमेरिका में 7000 से ज्यादा मौतें
  • अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 1480 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ मृतकों की संख्या 7392 हो गई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिकित्सा उपकरणों के निर्यात के खिलाफ रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों से मास्क लगाकर बाहर निकलने को कहा है। कोरोना से रोकथाम के लिए ट्रंप सरकार ने लोगों को सलाह दी है।
फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित
  • भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित कर दिया गया है।
  • दो से 21 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट को अब आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन फिलहाल अभी नई तारीखों का एलान नहीं हुआ है।
दुनियाभर में 58000 से ज्यादा मौतें
  • कोरोना की वजह से दुनियाभर में 58,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से इटली में 14 हजार और स्पेन में 10 हजार से अधिक जानें गई हैं।
मार्च में अमेरिका में 7,01,000 रोजगार छिने
  • कोरोना वायरस संकट के बीच लॉकडाउन के चलते अमेरिका में मार्च में 7,01,000 रोजगार छिन गए। वहीं बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई।
  • अमेरिका के श्रम विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी किए। रपट के अनुसार मार्च 2009 के बाद यह सबसे बुरा वक्त है जब इतने लोगों का रोजगार छिना है। वहीं बेरोजगारों की संख्या में 45 साल बाद इतना अधिक उछाल देखा गया है।
  • हालांकि, श्रम विभाग का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी का रोजगार पर कितना असर पड़ा है वह इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकता।


यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 31 मार्च (मंगलवार) के सारे अपडेट्स

यहां पढ़ें 30 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़े 29 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 28 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट्स 
यहां पढ़ें 27 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स  

यहां पढ़ें 26 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 25 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed