{"_id":"570d29eb4f1c1b04094a6af0","slug":"ut-administrator-solanki-will-be-inaugurated-of-multi-level-parking-on-7th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मई को प्रशासक करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 मई को प्रशासक करेंगे मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किँग
- फोटो : amar ujala
हरियाणा व पंजाब के गवर्नर एवं शहर के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी अब 7 मई को शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले नगर निगम तीन बार तारीख तय करके इसका उद्घाटन टाल चुका है।
विज्ञापन
उस समय गवर्नर हाउस से तारीख की मंजूरी नहीं मिली थी। मेयर अरुण सूद का कहना है कि गवर्नर हाउस से 7 मई की फाइनल तारीख आ गई है। उनका कहना है कि 7 मई की शाम 6:30 बजे सोलंकी मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही अधिकारियों को मल्टीलेवल पार्किंग के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि 2013 से सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर 950 कारें एक साथ पार्क हो सकेंगी।
विज्ञापन