Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri:Preparedness to tackle a terrorist attack on Tehri Dam assessed; CISF and police conducted a mock drill
{"_id":"6ac4b83031190887830a411f","slug":"video-tehripreparedness-to-tackle-a-terrorist-attack-on-tehri-dam-assessed-cisf-and-police-conducted-a-mock-drill-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी डैम पर आतंकी हमले से निपटने की तैयारी परखी, सीआईएसएफ और पुलिस ने किया मॉक ड्रिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी डैम पर आतंकी हमले से निपटने की तैयारी परखी, सीआईएसएफ और पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
टिहरी बांध की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, सीआईएसएफ, एटीएस, एलआईयू, फायर सर्विस, मेडिकल टीम की त्वरित प्रतिक्रिया,सूचना तंत्र, घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन, बम निरोध कार्रवाई, अग्निशमन और रेस्क्यू जैसी व्यवस्थाएं परखी गई।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि टिहरी बांध संवेदनशील परियोजना है। समय-समय पर बांध की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती रही है। मॉक ड्रिल के तहत काल्पनिक रूप से टिहरी पुलिस को सूचना मिली कि टिहरी डैम पर आतंकवादी हमला हुआ है। तीन आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग और आईडी ब्लास्ट से सीआईएसएफ का एक जवान शहीद और एक जवान घायल हो गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा और पुलिस एजेंसिंयाें को अलर्ट कर घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों आतंकवादियों को मार गिराने का सफल ट्रायल किया। इस दौरान पुलिस और सीआईएसएफ का रिस्पांस टाइम की तैयारी भी परखी गई। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आतंकवादी हमले की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।