Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Congress workers protest in Kirtinagar register protest by burning effigies of the Chief Election Commissioner
{"_id":"6aba3677ee3e4954a704afa4","slug":"video-congress-workers-protest-in-kirtinagar-register-protest-by-burning-effigies-of-the-chief-election-commissioner-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाकर जताया विरोध
Renu Saklani
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:12 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कीर्तिनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी पार्क से नए पुल तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल ने कहा कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर संज्ञान लेने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।