{"_id":"68b02620a903d92b1c06b8c9","slug":"video-the-security-wall-collapsed-on-the-pithoragarh-dharchula-highway-connecting-the-china-border-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाले पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर ढही सुरक्षा दीवार, बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाले पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर ढही सुरक्षा दीवार, बढ़ा खतरा
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख पिथौरागढ़ -धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से फिर से बीआरओ की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दीवार ढहने से हाईवे के साथ ही ऊपर बने कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि करीब पांच साल पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान यहां करोड़ों रुपये खर्च कर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी जो तीन महीने बाद ही गिर गई और सरकारी धन डूब गया। छह महीने पहले फिर से यहां करोड़ों रुपये से नई सुरक्षा दीवार बनी जो दो महीने भी नहीं टिकी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कलवर्ट बंद कर दिए गए इससे पानी की निकासी रुक गई। इसी का परिणाम रहा कि सुरक्षा दीवार ढहने से हाईवे के साथ ही बढ़ी आबादी खतरे में आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।