{"_id":"68b0245bc9059019420b7f1d","slug":"video-government-teachers-staged-a-sit-in-outside-the-ceo-office-and-the-collectorate-in-pithoragarh-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग पर गरजे शिक्षक, राजकीय शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय और कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग पर गरजे शिक्षक, राजकीय शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय और कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
पिथौरागढ़ जिले भर के राजकीय शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते के बाद धरना दिया। सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार उन पर आंदोलन खत्म करने के लिए दबाव बना रही है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होती वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। जिले भर के राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रावल के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने कहा कि उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं का निराकरण करने के बजाय उन्हें बार-बार धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर पिछले आठ सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान सभी शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इस मौके पर देवेश अवस्थी, नीरज जोशी, संजय जोशी, गोविंद सिंह, आन सिंह रावत, धीरज खड़ायत, राजेंद्र पांडे, सौरभ रावत, अनिल कुमार, प्रीति वर्मा, दीपा पुनेठा, ज्योति वर्मा, लक्ष्मी दत्त जोशी, गंगा पंत, नीरज जोशी, भरत शर्मा, भूपेंद्र भंडारी, योगेश डिमरी, मनमोहन मेहता, पुष्कर नेगी, करन थापा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।