{"_id":"6af2070906df4a7ad80cdec7","slug":"diwali-night-fireworks-set-fire-to-closed-boutique-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-146612-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिवाली की रात आतिशबाजी से बंद बुटीक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिवाली की रात आतिशबाजी से बंद बुटीक में लगी आग
Mon, 09 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में लक्ष्मी पूजा दिवाली की रात में आतिशबाजी के दौरान बुटीक की बंद दुकान में अचानक पटाखा घुसने से आग लग गई। इससे रात में आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने साहस दिखाकर शटर तोड़कर आग को बुझाया। करीब 80-90 हजार रुपये के कपड़े राख हो गए। इनमें शादी के लिए सिलाई के लिए आए कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए।
नगर के डिग्री कॉलेज रोड के पास सुनीता बुटीक की स्वामी सुमित्रा जोशी ने बताया कि रविवार को लक्ष्मी पूजा के दिन वह शाम छह बजे बुटीक बंद कर घर गई थी। इस बीच रात करीब 10:30 बजे पड़ोसियों ने उसको दुकान में आग लगने की सूचना दी। बताया कि पास ही आतिशबाजी के दौरान बंद दुकान के छत के पास खुली खिड़की से पटाखा या रॉकेट अंदर घुस गया। दुकान से धुआं उठने पर रात में अफरा तफरी मच गई। बताया कि मकान मालिक सनी नाथ समेत अन्य ने साहस दिखाकर आग को काबू किया। सोमवार सूचना मिलने पर फायर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। बुटीक स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान में शादी के कपड़े साड़ी, लहंगे आदि आए थे जो जलकर नष्ट हो गए।