{"_id":"6a17fc34bc65094c010337fe","slug":"video-beo-office-is-being-run-in-a-dilapidated-building-panic-among-the-employees-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: जर्जर भवन में संचालित हो रहा बीईओ कार्यालय, कर्मियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: जर्जर भवन में संचालित हो रहा बीईओ कार्यालय, कर्मियों में दहशत
पिथौरागढ़ में बिण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भवन जर्जर है। मजबूरन बीईओ कक्ष में कार्यालय का संचालन करना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने से कंप्यूर और दस्तावेज खराब हो रहे हैं। इसके बाद भी कार्यालय का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। बिण स्थित बीईओ कार्यालय के जर्जर भवन की छत टपकने से कक्ष तालाब में तब्दील हो रहे हैं। टूटी खिड़कियों से बारिश का पानी भीतर घुस रहा है इससे कंप्यूटर और दस्तावेज खराब हो रहे हैं। छत पर दरारें पड़ने से इसके गिरने का खतरा बना हुआ है इससे कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कार्यालय भवन के नवनिर्माण की मांग की गई लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरन बीईओ के कक्ष में कार्यालय का संचालन करना पड़ रहा है। जगह कम होने से काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं प्रभारी बीईओ ज्योति कुमार पांडे ने कहा कि विभाग को कार्यालय के सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इसका सुधारीकरण संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।