{"_id":"6abdeaa17372fffe5f0aeca5","slug":"video-a-sit-in-protest-was-held-at-the-tehsil-office-demanding-the-channelization-of-the-kosi-river-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसी चैनलाइजेशन में की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोसी चैनलाइजेशन में की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना
अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:37 AM IST
Link Copied
रामनगर। कोसी नदी से हो रहे भरतपुरी, पम्पापुरी और कौशल्यपुरी भू कटाव से स्थानीय लोगों ने बचाने की प्रशासन से मांग की है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने तहसील में एक दिवसीय धरना देते हुए तहसीलदार के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा है।
भरतपुरी के सभासद राहुल रावत के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार मनीषा मारकाना को दिए ज्ञापन में कहा कि कोसी नदी के बढ़ते सिल्ट के चलते कोसी नदी की धारा में विभाजित हो गई है। इसके चलते नदी का जल प्रवाह भरतपुरी, पम्पापुरी और कौशल्यपुरी जैसे आबादी क्षेत्र की ओर हो गया है। ऐसे में मानसून सीजन के दौरान इन क्षेत्रों में भू कटाव का खतरा बना रहा था। इसकी रोकथाम के लिए उन्होंने नदी में चैनलाइजेशन और बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। इस दौरान एसपी जुयाल, संजय नौटियाल, पूरण सिंह, लक्ष्मी रावत, अनिल तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, खीम सिंह मेहरा, मोहिनी देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।