{"_id":"68da43d2535e0f1803014290","slug":"video-a-huge-fair-was-organised-at-dhaulinag-temple-in-kanda-on-the-fifth-day-of-sharadiya-navratri-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: धौलीनाग मेला...22 हाथ की मशाल से की मंदिर की परिक्रमा, रात में डांगरों पर देव हुए अवतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: धौलीनाग मेला...22 हाथ की मशाल से की मंदिर की परिक्रमा, रात में डांगरों पर देव हुए अवतरित
बागेश्वर जिले के कांडा में शारदीय नवरात्र की पंचमी को कांडा के धौलीनाग मंदिर में विशाल मेला लगा। मेले में 22 हाथ लंबी चीड़ की लकड़ी की मशाल आकर्षण का केंद्र रही। मशाल के दर्शन के लिए 22 गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान धौलीनाग को खीर का भोग लगाया। रात में देव डांगर अवतरण, मशाल से मंदिर की परिक्रमा सहित भजन कीर्तन हुए। धौलीनाग देवता का मंदिर विजयपुर से डेढ़ किमी दूर पहाड़ी पर है। शनिवार देर शाम मण गोपेश्वर गांव से ग्रामीण चीड़ के छिलकों की मशाल के साथ आठ किमी पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। पोखरी गांव से देव डांगर ख्याली चंदोला और अन्य भक्तों के मंदिर में आने के बाद मशाल को प्रज्वलित की गई। दास रमेश राम और साथियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव अवतरण कराया। विशाल मशाल को लेकर भक्तों ने धौलीनाग मंदिर की परिक्रमा की। बारी-बारी से धपोलासेरा, कांडा, पोखरी, खंतोली, मिथुनकोट, विजयपुर, ढपटी आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने मंदिर की परिक्रमा की। व्यापारियों ने भी मंदिर के बाहर मैदान में दुकानें सजाईं। सुबह चार बजे तक मंदिर में पूजा कार्यक्रम चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।